Home मुख्य चाची को पीट रहे रहे भतीजे के सर पर चाचा ने बांस मारा, भतीजे की हुई मौत। Voice of Darbhanga
November 11, 2018

चाची को पीट रहे रहे भतीजे के सर पर चाचा ने बांस मारा, भतीजे की हुई मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शीशम का पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में चाचा ने भतीजे की हत्या कर दी। घटना स्थानीय थाने के अकराहा दक्षिणी गांव में शनिवार की रात की है। मामले में पुलिस ने मृतक के चाचा और चाची को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पाठक ने बताया कि फिलहाल घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है। मामले की छानबीन की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार-पांच दिन पूर्व जमींदार यादव के पुत्र प्रभु यादव (25) ने अपने चाचा रामपुकार यादव का शीशम का पेड़ काट लिया था। इसी बात को लेकर तीन दिनों से चाचा-भतीजे में विवाद हो रहा था। शनिवार की रात घर के बगल में रखे जलावन को लेकर प्रभु और उसकी चाची अंजली देवी में झड़प शुरू हुई। इस दौरान प्रभु ने अपनी चाची की पिटाई कर दी। हल्ला सुन अपनी पत्नी को बचाने पहुंचा रामपुकार यादव एक बांस का टुकड़ा लिए दौड़ा और प्रभु के सिर पर दे मारा। इससे वह अपने घर के आगे सड़क पर गिर पड़ा। चाचा और परिजनों ने उसे नशे में समझकर घंटे भर छोड़ दिया। इसी बीच एक टेम्पो चालक ने उसे सड़क पर पड़ा देख उठाकर आंगन में पहुंचा दिया। उसके शरीर में कोई हरकत नहीं देख परिजन पीएचसी में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सभी लाश लेकर घर चले आए।
रातभर इस घटना को छुपाने के लिए पंचायत हुई, लेकिन मसला हल नहीं हुआ। फिर दो बजे रात में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। उधर, मृतक की पत्नी प्रियंका देवी अपने मायके में थी। हत्या की खबर सुन वह रविवार की सुबह ससुराल पहुंची। पत्नी और मां शकुन्ती देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …