Home Featured अंधेरे में पैदल जा रहे अधेड़ को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर।

अंधेरे में पैदल जा रहे अधेड़ को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर।

दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र के नौलखा सीमा गांव के बीच में मंगलवार की शाम तीन बदमाश अंधेरे में पैदल जा रहे करीब 45 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारकर फरार हो गये। घायल व्यक्ति की पहचान हायाघाट थाना क्षेत्र के कोठारा गांव के लक्ष्मी मंडल के पुत्र राधा कृष्ण मंडल के रूप में की गयी है।

Advertisement

लोगों ने उसे पीएचसी बहेड़ी में भर्ती करवाया। सूत्रों के मुताबिक घायल को देखने से लग रहा था कि पहले उन सभी के बीच हाथापाई भी की गयी थी। घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर वह अपने गांव जा रहा था। घायल व्यक्ति का इलाज करने वाले डॉ. श्याम प्रसाद गुप्ता ने बताया कि गोली उसके बाएं पैर में लगी है। वहां से खून बह रहा था और धीरे-धीरे सूजन भी बढ़ रहा था। उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

Share