Home Featured अगले 48 घाटे केलिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अनावश्यक घर से न निकलने की दी सलाह।
Featured - मुख्य - October 4, 2025

अगले 48 घाटे केलिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अनावश्यक घर से न निकलने की दी सलाह।

दरभंगा: बिहार में मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने दरभंगा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बिहार मौसम सेवा केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के अनुसार, 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2025 तक जिले में भारी वर्षा, वज्रपात और 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान की प्रबल संभावना है.

नदियों में उफान और फ्लैश फ्लड की आशंका

आपदा प्रबंधन विभाग के अपर समाहर्ता सलीम अख्तर ने बताया कि भारी बारिश के कारण कमला, बागमती, अधवारा समूह, खिरोई और कोसी जैसी प्रमुख नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो सकती है. इसके परिणामस्वरूप निचले इलाकों में जलजमाव और अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) की स्थिति उत्पन्न होने का खतरा है. उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी आपात स्थिति से बचने के लिए अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और पूरी सावधानी बरतें.

जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई सावधानियां

अनावश्यक बाहर न निकलें: खराब मौसम के दौरान घरों में ही सुरक्षित रहें.
खतरनाक जगहों से दूर रहें: पेड़ों, बिजली के खंभों और जर्जर मकानों के नीचे शरण न लें.
तटबंधों पर विशेष सतर्कता: तटबंधों के पास और निचले इलाकों में रहने वाले लोग ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं.
जल स्रोतों से दूरी: नदियों, तालाबों और नहरों के पास न जाएं और बच्चों को भी इनसे दूर रखें.
किसानों के लिए सलाह: बारिश और बिजली गिरने की आशंका के समय खेतों में काम करने से बचें.
पशुओं की सुरक्षा: अपने मवेशियों को खुले में न बांधें, उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखें.

आपातकालीन संपर्क

किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने के लिए जिला आपातकालीन संचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 06272-245055 और मोबाइल नंबर 9431688118 पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा, स्थानीय अंचलाधिकारी या थाने को भी सूचित करें. जिला प्रशासन ने “आपदा नहीं होगी भारी, यदि पूरी हो तैयारी” के नारे के साथ सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

Share