
अनियंत्रित जीप के पलटने से चालक की मौत।
दरभंगा: पतोर थाना क्षेत्र के बद्री चौक के पास शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे एक अनियंत्रित जीप पलट गई। जीप लहेरियासराय से देकुली होते हुए बलिगांव जा रही थी। बद्री चौक के पास एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में जीप सड़क से नीचे गिर गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने जीप में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। जीप में कई लोग सवार थे। सभी बाल-बाल बच गए। एक-दो को हल्की चोटें आईं। चालक गंभीर रूप से घायल था। उसे तुरंत डीएमसीएच भेजा गया।

इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बलिगांव गांव निवासी 50 वर्षीय राम विनय पासवान के रूप में हुई है। वह बहेड़ी का रहने वाला था।


