Home Featured अपहृत बालक के क्षत- विक्षत शव का हुआ पोस्टमार्टम।

अपहृत बालक के क्षत- विक्षत शव का हुआ पोस्टमार्टम।

दरभंगा: समस्तीपुर में बरामद सात वर्षीय बालक के क्षत- विक्षत शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को डीएमसीएच में कराया गया। 18 दिनों से लापता मो. सलमान का शव मंगलवार की शाम मथुरापुर थाना क्षेत्र हांसा गांव के पास आलू के खेत में पाया गया था।

Advertisement

वह फिलहाल समस्तीपुर के हांसा पंचायत के महाराजगंज (नागरबस्ती) वार्ड संख्या 04 निवासी अपने नाना मो. शफीक के साथ रहता था। के नाती मो सलमान के रूप में हुई है। वह दरभंगा के मब्बी थाना क्षेत्र के शीशो गांव निवासी मो. मुख्तार का पुत्र बताया जाता है। बताया जाता है कि विशेष जांच के लिए शव के कई अंगों को सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बालक की मौत का राज सामने आ सकेगा।

Advertisement
Share