Home Featured अभंडा गोलीकांड का मुख्य अभियुक्त सहयोगी के साथ गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद।

अभंडा गोलीकांड का मुख्य अभियुक्त सहयोगी के साथ गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद।

दरभंगा: करीब एक माह पूर्व लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अभंडा में देर रात हुई गोलीबारी मामले में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने उसके सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद हुआ है।

Advertisement

गिरफ्तार अपराधकर्मी लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज का रहने वाला मोहम्मद अकबर व बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर का रहने वाला केशव कुमार कश्यप है।

Advertisement

इस बात की जानकारी देते हुए सिटी एसपी शुभम आर्य ने बताया कि बाकरगंज अभंडा निवासी अमर सहनी के घर के सामने पानी गिरा हुआ था। जिसके कारण आरोपित का बाइक फिसल गया। जिसको लेकर अमर सहनी व आरोपित के बीच कहा-सुनी हो गई। इसी बीच आरोपित अकबर अपने साथियों के साथ मिलकर जान मारने की नीयत से गोली फायर कर दी। जिसमें अमर बाल-बाल बच गया। इस फायरिंग के कारण दो समुदायों के बीच तनाव भी उत्पन्न हो गया था। इस मामले में घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया था। लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रहे थे। अंतत अकबर को घटना में इस्तेमाल किए गए पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उसका एक सहयोगी केशव कुमार कश्यप को भी गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

सिटी एसपी ने बताया कि मोहम्मद अकबर के खिलाफ लहेरियासराय थाना में इससे पहले भी आर्म्स एक्ट का दो मामला दर्ज था। केशव के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। छापेमारी अभियान में शामिल पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Advertisement
Share