
अवैध बूचड़खाना बंद कराने की मांग को लेकर नगर विकास मंत्री को सौंपा ज्ञापन।
दरभंगा: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलामंत्री सह जिला कार्यान्वयन समिति के सदस्य अंकुर गुप्ता के द्वारा अवैध रूप से चल रहे बूचड़खाना को बंद करने के लिए एक ज्ञापन नगर विकास सह आवास मंत्री को स्थानीय परिसदन में सौंपा गया।

ज्ञापन में श्री गुप्ता ने कहा है कि वार्ड नंबर 33 के अंतर्गत उर्दू बाजार से करमगंज मुख्य मार्ग पर सैकड़ों की तादाद में अवैध बूचड़खाना का संचालन प्रशासन के आंख के नीचे होता है जिसकी सूचना पूर्व में मीडिया के साथ जिलापदाधिकारी को दिया गया।नगर निगम प्रशासन को बार बार विनती किया गया लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए बाध्य होकर नगर विकास मंत्री को इस घटना से अवगत कराया गया। त्वरित संज्ञान लेते हुए मंत्री जीवेश मिश्रा ने नगर आयुक्त को न्यायानुकूल कार्रवाई करने का आदेश दिया।


