Home Featured अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, चुनावी सतर्कता के बीच छापेमारी।

अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, चुनावी सतर्कता के बीच छापेमारी।

दरभंगा: जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के हरहच्चा गांव में बीती रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध हथियारों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

Advertisement

बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने बताया कि बहेड़ी थाना कांड संख्या 407/25 दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता को गुप्त सूचना मिली थी कि हरहच्चा गांव में एक व्यक्ति हथियार रखे हुए है। सूचना सत्यापन के बाद छापामारी दल गठित कर कार्रवाई की गई।

Advertisement

छापेमारी में कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के भदहर गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह के पुत्र चंदन सिंह को एक कट्टा और एक खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके साले को भी घटनास्थल पर मौजूद होने के कारण हिरासत में लिया गया।

Advertisement

एसडीपीओ झा ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने हथियार शोपीस के रूप में रखने की बात कही। प्रारंभिक जांच में उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं पाया गया, लेकिन पुलिस गहन छानबीन कर रही है।

Advertisement

छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता के अलावा अवर निरीक्षक अनिल कुमार रजक, रंजन कुमार और रौशन कुमार शामिल थे। दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।एसडीपीओ ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क मोड में है। असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे।

Share