Home Featured अश्लील बातचीत व अपहरण की कोशिश का आरोप, दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज।

अश्लील बातचीत व अपहरण की कोशिश का आरोप, दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज।

दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के कोठिया गांव के दो युवकों के खिलाफ एक विवाहिता ने कमतौल थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि कोठिया निवासी शवली नोमानी एवं मो. रोजी शेख मोबाइल फोन के माध्यम से उसे लगातार अश्लील और अभद्र बातें कर परेशान कर रहे थे।

Advertisement

विवाहिता के अनुसार, 11 जुलाई की रात करीब 9:15 बजे दोनों आरोपी नशे की हालत में उसके घर में जबरन घुस आए और गलत नीयत से उसके साथ अशोभनीय हरकत की। आरोप है कि दोनों ने महिला का अपहरण करने का भी प्रयास किया। विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

Advertisement

पीड़िता ने यह भी बताया कि दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और पहले भी कई तरह की गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।

Advertisement

वहीं, मामले को लेकर गांव में चर्चा है कि यह घटना एक पुराने जमीनी विवाद से भी जुड़ी हो सकती है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share