Home Featured अहले सुबह चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर गल्ला किया साफ।

अहले सुबह चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर गल्ला किया साफ।

दरभंगा: दरभंगा शहर के नगर थाना क्षेत्र के दरभंगा टावर चौक स्थित मैडम लेडीज वेडिंग मॉल नामक दुकान मे अहले सुबह अज्ञात आधा दर्जन चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर गल्ले मे रखे 25 हजार रुपए उड़ा लिए। गनीमत रही कि चोरों ने कीमती कपड़ा नहीं चुराया, नहीं तो लाखों रुपए का नुकसान हो जाता।

Advertisement

दुकान मे लगे सीसीटीवी का फुटेज में साफ दिखाई पर रहा है कि गेट पर सभी चोर खड़े होकर चादर से पूरे दुकान के शटर को घेर लिया है। इसके बाद सटर तोड़कर अंदर घुसा है। इसके बाद टॉर्च जलाकर दुकान के अंदर पैसों की तालाश मे जूटा है। गल्ले को जब चोर खोलता है तो उसमें रखें रुपयों के बंडल को ले लेता है। फिर चोर बाहर निकलकर वहां से धीरे धीरे निकल जाता है।

Advertisement

इस दौरान वहां से एक टेम्पो गुजर रहा होता है। चोरी सुबह के चार पांच बजे के करीब हुई है। इस दौरान टावर चौक पर एक भी पुलिस की गाड़ी ड्यूटी मे मौजूद नहीं है। दरभंगा टावर जैसे मशहूर जगहों पर व्यवसायिक प्रतिष्ठान ज्यादा हैं। ऐसे मे पुलिस की गश्ती का नहीं होना बड़ा प्रश्न है। इस दुकान के मालिक जब प्रतिष्ठान पर पहुंचे है तो शटर टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने इस बाबत नगर थाना पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस उक्त प्रतिष्ठान मे पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पुलिस की टेक्निकल टीम के सदस्यों ने भी उक्त प्रतिष्ठान के अंदर जाकर बारिकी से मुआयना किया है एवं सीसीटीवी फुटेज को देखा है। उस फुटेज को भी टेक्निकल सेल के सदस्यों ने अपने साथ लिया है।

प्रतिष्ठान मालिक निखिल कुमार खेरिया एवं उनकी पत्नी रंजना खेरिया ने बताया कि गल्ले मे रखा पचीस हजार रुपया चोरों ने लिया है। लेकिन कपड़े वैगेरह बच गये है। उन्होंने कहा कि पुलिस को गंभीरता से इस मामले को लेकर अनुसंधान करना चाहिये और चोरों को पकड़ना चाहिए ताकि आगे से इस तरह की घटना घटित नहीं हो।

Share