Home Featured आठ जिंदा मगरमच्छ के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।
Featured - क्राइम - मुख्य - December 20, 2024

आठ जिंदा मगरमच्छ के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।

दरभंगा: शुक्रवार को मनिगाछी स्टेशन के नजदीक एक घर से आठ जीवित मगरमच्छ के बच्चों को गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने बरामद किया है।

Advertisement

साथ ही वन विभाग की टीम के द्वारा तस्करी में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मधुबनी जिला के निर्मली के सिपाही चौक के निवासी गोविंद बंजारा, किरण देवी दोनों पति-पत्नी और उनका बेटा विजय बंजारा के रूप में हुई है।

Advertisement

वहीं गिरफ्तार तस्करों के पास से आठ छोटे मगरमच्छ का खाल भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisement
Share