Home Featured आपसी विवाद में जेठानी ने खंती से वार कर फोड़ा देवरानी का सिर।

आपसी विवाद में जेठानी ने खंती से वार कर फोड़ा देवरानी का सिर।

दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र के कटरहिया गांव में विवाद होने पर जेठानी ने देवरानी ने खंती से वार कर उसका सिर फोड़ दिया। आनन फानन में महिला को डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। महिला के सिर पर गंभीर जख्म है। जख्मी की पहचान संजीत यादव की पत्नी अमृता देवी (20) के रूप में की गई।

Advertisement

पड़ोसी अनिरुद्ध यादव ने बताया कि अमृता अपनी गोतनी गुड़िया देवी के साथ आंगन में चापाकल पर कपड़ा साफ कर रही थी। इस दौरान एक भिखारी घर में घुस आया। उसे डांटकर दोनों ने बाहर भगा दिया। इसी को लेकर जेठानी प्रमिला देवी अपने दोनों देवरानी से बहस करने लगी। तू-तू-मैं-मैं के दौरान प्रमिला ने खंती उठाकर अमृता के सिर पर वार कर दिया।

Advertisement
Share