
आर्थिक अपराध इकाई के साइबर सेल के पुलिस उप-महानिरीक्षक ने किया साइबर थाना का निरीक्षण।
दरभंगा: मंगलवार को आर्थिक अपराध इकाई बिहार पुलिस उप-महानिरीक्षक (साइबर) दरभंगा पहुंचे। उन्होंने दरभंगा पहुंचकर साइबर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में दरभंगा कर वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी के साथ पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहें।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस उप-महानिरीक्षक (साइबर) द्वारा साइबर थाना में प्रतिवेदित अपराध की आंकडॉ, कांडों के अनुसंधान की अद्यतन स्थिती, NCRP पोर्टल पर प्रतिवेदित सभी प्रकार के साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों में कृत कारवाई का निर्देश दिया गया तथा CIAR पोर्टल पर प्राप्त अनुरोध की अद्यतन स्थिती संलग्न विहित प्रपत्र के अनुसार तथा साइबर थानों में आंवंटित/कार्यरत पदाधिकारी/बल एवं संसाधन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौराण उन्होंने अन्य कई बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।


