
आर्थिक तंगी के बीच प्रवीण ने उत्तीर्ण किया चार्टर्ड अकाउंटेंसी की परीक्षा, गांव में हर्ष का माहौल।
दरभंगा: जिले के घनश्यामपुर प्रखंड के हरिपुर गांव से एक सफलता की कहानी सामने आई है। किसान परिवार के प्रवीण कुमार सिंह ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी की परीक्षा पास कर ली है।

प्रवीण का बचपन आर्थिक तंगी में बीता। उनका परिवार खेती-किसानी पर निर्भर था। उन्होंने गांव के सरकारी स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद दरभंगा से माध्यमिक शिक्षा पूरी की।

उच्च शिक्षा के लिए प्रवीण पटना गए। वहां उन्होंने अपने बड़े भाई के साथ रहकर पढ़ाई की। परिवार ने उनकी शिक्षा का खर्च उठाया। बड़े भाई ने मार्गदर्शन के साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया।

कॉलेज के दौरान घर के बुजुर्गों से प्रेरणा लेकर प्रवीण ने सीए बनने का लक्ष्य तय किया। उन्होंने पहले सीपीटी परीक्षा पास की। फिर चार्टर्ड अकाउंटेंसी की तैयारी में जुट गए। प्रवीण की यह सफलता अब ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।


