आर्थिक साक्षरता कैम्प का आयोजन।

दरभंगा : सोमवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के संगीत एवं नाट्य विभाग में आर्थिक साक्षरता कैम्प का आयोजन भारतीय रिज़र्व बैंक, पटना के तत्वावधान में किया गया. विभाग और बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जागरूकता अभियान का उद्घाटन कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा ने किया. इस मौके पर बैंक के राघवेन्द्र कुमार और जीएन चौधरी ने विभिन्न विषयों पर प्रकाश डालते हुए बैंक के बारे में सरकारी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी. यह आयोजन कला प्रतिभा के छात्रों को उत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया था. इस मौके पर विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अध्यक्ष डॉ. के.पी. सिन्हा, बैंक के एस.के. मजुमदार आदि ने भी विचार व्यक्त किये. अतिथियों का स्वागत विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पम नारायण ने किया.

