Home Featured आर्म्स और बम बरामदगी को एसएसपी ने बताया अफवाह, डीआईजी ने किया स्थल निरीक्षण।

आर्म्स और बम बरामदगी को एसएसपी ने बताया अफवाह, डीआईजी ने किया स्थल निरीक्षण।

दरभंगा: हिमाचल प्रदेश पुलिस के द्वारा सोना हीरा चांदी के साथ तीन चोर के गिरफ्तारी मामले में आर्म्स, बम के बरामद होने की अफवाह को लेकर मिथिला क्षेत्र के डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, सदर एसडीपीओ अमित कुमार लहेरियासराय, बिशनपुर व बेंता थानाध्यक्ष, बिशनपुर व लहेरियासराय थाना पहुंच कर छापामारी के दौरान शामिल दारोगा से पूछताछ करने के बाद हॉस्पिटल रोड स्थित उस मकान पर भी जाकर जांच-पड़ताल की।

Advertisement

ज्ञात हो कि यहां से तीनों चोरोें को पकड़ा गया था। उन्होंने बताया कि एक महिला और दो बच्चे को भी गिरफ्तार किया गया था, जिसे पीआर बाउंड पर छोड़ दिया गया। मकान मालिक चमन श्रीवास्तव से भी आधे घंटे से अधिक पुलिस पदाधिकारी के द्वारा पूछताछ की गई है। बताया जाता है कि तीनों चोर को मकान दिलवाने वाले कम्पाउडर की खोज की गई लेकिन वह नहीं मिला।

Advertisement

एसएसपी ने बताया आर्म्स और बम होने की अफवाह में कहीं भी सच्चाई नहीं है। छापामारी में शामिल सभी दारोगा व सिपाही से भी पूछताछ की गई है, उन लोगों ने भी इस तरह का बरामदगी होने की बात नहीं बताई है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तरह से जांच की जा रही है।

Advertisement

बता दें कि 11 मई 25 को हिमाचल प्रदेश के शिमला के सदर थाना की पुलिस ने दरभंगा पुलिस के सहयोग से बिशनपुर व बेंता थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड स्थित चमन श्रीवास्तव के मकान में छापामारी कर वहां से बिशनपुर थाना क्षेत्र मुस्तफापुर के रहने वाले अजय सहनी उर्फ लालटून, सिमरी थाना क्षेत्र के बिरदीपुर गांव के रहने वाले अमर सहनी व मोरो थाना क्षेत्र के अरेला गांव के रहने वाले सेंटी को जेवरात सहित 04 लाख रुपए से अधिक की राशि के साथ गिरफ्तार किया गया था। यह लोग शिमला के सदर थाना क्षेत्र में एक घर से भारी मात्रा में जेवरात की चोरी कर दरभंगा आ गए थे। तीनों वहां कबाड़ चुन कर बेचने के बाद पैसे से जीवन यापन कर रहे थे। कबाड़ चुनने के दौरान एक मकान का रेकी कर भारी मात्रा में रुपए और जेवरात की चोरी कर फरार हो गए थे।

Advertisement
Share