Home Featured ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र प्रक्रिया सरल बनाने और सवर्ण गरीबों के लिए शिक्षा प्रकल्पों पर हुआ मंथन।
Featured - मुख्य - July 12, 2025

ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र प्रक्रिया सरल बनाने और सवर्ण गरीबों के लिए शिक्षा प्रकल्पों पर हुआ मंथन।

दरभंगा: सवर्ण आयोग के उपाध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद शनिवार को आयोग के सदस्यों के साथ मां श्यामा मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां श्यामा से आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व प्रमंडलीय स्तर पर उच्च जातियों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उत्थान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के उपरांत सभी सदस्य मां श्यामा मंदिर पहुंचे।

Advertisement

मौके पर मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष प्रो. जयशंकर झा ने आयोग के सदस्यों को सेवा कार्यों एवं चल रहे निर्माण-परियोजनाओं की जानकारी दी। मंदिर परिसर में हो रहे विकास कार्यों को देखकर उपाध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने संतोष व्यक्त किया।

Advertisement

राजीव रंजन प्रसाद ने जानकारी दी कि बैठक में ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को सरल बनाने, गरीब सवर्ण बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग, छात्रावास और रेजिडेंशियल स्कूल खोलने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव आए हैं, जिन पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

इस अवसर पर लोक भाषा प्रचार समिति, असम शाखा के अध्यक्ष प्रो. कुशल कलिता तथा कोलकाता अक्षरधाम के तीन वरिष्ठ सन्यासी पदाधिकारी भी मां श्यामा का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

Advertisement

इस दौरान सवर्ण आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह, जय कृष्ण झा, दयानंद राय, मंदिर न्यास समिति के प्रभारी प्रबंधक रमानाथ झा, समाजसेवी डॉ. अशोक सिंह, नवीन सिन्हा, उज्ज्वल कुमार, विनोदानंद झा और राजीव सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share