Home Featured उघरा में विकास की सौगात लेकर आएंगे संजय झा, 19 जुलाई को करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन।
Featured - मुख्य - July 16, 2025

उघरा में विकास की सौगात लेकर आएंगे संजय झा, 19 जुलाई को करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन।

दरभंगा: बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के उघरा गांव में आगामी 19 जुलाई, 2025 को आयोजित होने वाले शिलान्यास एवं उद्घाटन समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को स्थल का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर यह जानकारी दी गई कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

Advertisement

कार्यक्रम को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा तैयारियों की व्यापक समीक्षा की गई। मौके पर समाज कल्याण मंत्री सह बहादुरपुर विधायक मदन सहनी ने भी स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान बहादुरपुर प्रखंड अध्यक्ष राम नरेश भगत, पूर्व प्रमुख ललित मंडल, पूर्व उप प्रमुख सुमन सिंह, उघरा पंचायत के पूर्व मुखिया सुदिष्ट झा, दिनेश मुखिया, प्रवीण कुमार झा, कृष्ण मोहन झा, मुन्ना मुखिया, हेमंत झा तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

गौरतलब है कि यह कार्यक्रम उघरा गांव के चहुंमुखी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह है। जन अपेक्षा है कि इन योजनाओं से क्षेत्र को समुचित विकास की नई दिशा मिलेगी।

Advertisement
Share