Home Featured उप महापौर पर हमला के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने निकाला आक्रोश मार्च।
Featured - मुख्य - June 2, 2025

उप महापौर पर हमला के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने निकाला आक्रोश मार्च।

दरभंगा: दरभंगा नगर निगम के उप महापौर नाजिया हसन पर भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा हमला व नगर निगम में सरकारी संपति को क्षतिग्रस्त करने के मामले में जिला प्रशासन की चुप्पी के खिलाफ आज इंडिया गठबंधन द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च पोलो मैदान से निकलकर एसएसपी कार्यालय, समाहरणालय होते हुए लहेरियासराय टावर पर जाकर सभा में तब्दील हो गया।

Advertisement

मार्च का नेतृत्व भाकपा (माले) जिला सचिव वैद्यनाथ यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष दयानंद पासवान, सीपीआई जिला मंत्री नारायणजी झा, राजद राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य प्रेमचंद यादव उर्फ भोलू यादव, सीपीएम नेता गणेश महतो ने संयुक्त रूप से किया। लहेरियासराय टावर पर इन्साफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मो. असलम की संयुक्त अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया।

Advertisement

सभा को इंडिया गठबंधन के नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि दरभंग नगर निगम की महिला उप महापौर नाजिया हसन पर भाजपा-आरएसएस द्वारा किया गया कायराना हमला काफी दुखद है। नेताओं ने कहा कि भाजपा-आरएसएस मिथिला को साम्प्रदायिक उन्माद की प्रयोगशाला बनाना चाहती है। जगह-जगह नफरत फैलाकर उन्माद भड़काना चाहती है, लेकिन मिथिला के अमन पसन्द लोग कभी इसे सफल नहीं होने देंगे और हमेशा की तरह मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Advertisement

नेताओं ने कहा कि दरभंगा जिला प्रशासन का भाजपाई मानसिकता खुलकर सामने आ गया है। सरकारी कार्यालय में खुलकर उत्पात मचाया गया। तोड़फोड़ किया गया कर्मियों पर हमला किया गया, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन की तरफ से कोई करवाई नहीं हुई है, जो चिंता का विषय है और उत्पात मचाने वाले को संरक्षण देने जैसा प्रतीत होता है। नेताओं ने सरकार से मांग किया है कि इस मामले में नगर निगम प्रशासन व जिला प्रशासन की भूमिका संदिग्ध है।

Advertisement

इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए तथा दोषी अधिकारियों पर करवाई होनी चाहिए। साथ ही साथ नगर निगम में सरकारी समाप्ति को क्षतिग्रस्त पहुंचाने वाले पर निगम प्रशासन को मुकदमा दर्ज कर कारवाई करना चाहिए। साथ ही साथ उपमहापौर द्वारा किए गए मुकदमे में नामजद अभियुक्तों की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। अगर हमलावरों को अभिलंब गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो इंडिया गठबंधन आंदोलन को और तेज करेगी। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाकपा(माले) की ओर से अभिषेक कुमार, आर.के. सहनी, नंदलाल ठाकुर, साधना शर्मा, ओणम कुमारी, केशरी यादव, पप्पू खान, भोला पासवान, उमेश साह, देवेंद्र कुमार, मो. जमालुद्दीन, रिजवान आजाद, दिनेश मंडल, कामेश्वर पासवान, प्रिंस राज, कांग्रेस की ओर से मधुबनी के उप महापौर अमानुल्लाह खान, रामपुकार चौधरी, डा. मशकूर उस्मानी, रेयाज अली खां, डा. जमाल हसन, प्रिंस परवेज, शिवकुमार ठाकुर, सरफराज अनवर, राजा अंसारी, मो. अनसार हसन, रीता मिश्रा, दिनेश्वर राय, मनोज मिश्र, विशाल कुमार, अरविंद चौधरी, मनोरंजन झा, रजनीश चौबे, दीपक पासवान, एहसानुल आरजू, वसीम अहमद, रजनीश कुमार झा, मो.नसरुल्लाह, मो. अफसर, नारायण पासवान, हसन परवेज, विकाश कुमार, मनोज भारती, बसंत झा, मो. इरशाद, राजद की ओर से मिथिलेश यादव, चंदन महतो, राजू ठाकुर, रवि मंडल, भोला यादव, सीपीआई की ओर से रजवन देवी, शिव कुमार सिंह, दिलीप कुमार मिश्रा, शशि रंजन प्रताप सिंह, हरे कृष्ण राम, राजन महतो, सीपीएम की ओर से गुड्डू कुमार, मुकेश पोद्दार, प्रवीण कुमार, मनोहर शरण, रोहित महतो, बिक्कू गिरी, राजीव कुमार, मनीष कुमार, पंकज राम राम प्रसाद पासवान, मोहम्मद जहांगीर आदि शामिल थे।

Share