एनएसयूआई की बैठक में कॉलेज कमिटी का हुआ गठन, अब चलाएंगे सदस्यता अभियान।

दरभंगा: राविवार को बलभद्रपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में एनएसयूआई दरभंगा के कालेज कमिटी को गठन को लेकर बैठक आयोजित किया गया । बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एजाज अनवर ने किया। बैठक को संबोधित करते जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कु झा ने कहा छात्रों के समस्याओं के समाधान करने के लिये एनएसयूआई कालेजों में छात्रों से मिलकर उनके समस्याओं के हल करने का कोशिश की करेगा , जरुरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जायेगा । बैठक में कालेज कमिटि का गठन किया गया साथ ही , कमिटि के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पद पर छात्रों का मनोयन किया गया।
कॉलेज कमिटि में सीएम कालेज प्रेसिडेंट ऋषिकेश कुमार यादव,वाइस प्रेसिडेंट नितिश मिश्रा, एमएलएसएम कालेज प्रेसिडेंट मनिष कुमार झा, वाइस प्रेसिडेंट सर्वजीत ठाकुर मारवाडी कालेज प्रेसिडेंट मनमोहन झा,वाईस प्रेसिडेंट अमित कुमार, कुंवर सिंह कालेज प्रेसिडेंट दीपक कुमार दीपान्शू, वाइस प्रेसिडेंट प्रविण कुमार यादव, एमएमटीएम कालेज प्रेसिडेंटअमित कुमार ठाकुर, एमआरएसएम कालेज प्रेसिडेंट एम एच अन्सारी, वाइस प्रेसिडेंट भोला ठाकुर, लोहिया चरण सिंह कालेज प्रेसिडेंट सदानंद ठाकुर, वाइस प्रेसिडेंट ओमप्रकाश झा को बनाया गया।
मौके पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री सिताराम चौधरी , युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रतिकांत झा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोज झा , महासचीव पिंकू गिरी युवा नेता सैयद तनविर अनवर , युवा नेता आनंद आलोक जी एवं कांग्रेस , युवा कांग्रेस , एनएसयूआई के कइ सदस्य उपस्थित थे।

