Home मुख्य एपीएम मोड़ के पास बस ने ट्रक में मारी ठोकर,ड्राइवर बस छोड़कर भागा।
मुख्य - August 1, 2016

एपीएम मोड़ के पास बस ने ट्रक में मारी ठोकर,ड्राइवर बस छोड़कर भागा।

FB_IMG_1470055981803
दरभंगा: पतोर ओपी थाना क्षेत्र के एपीएम मोड़ के पास आज सुबह करीब 8 बजे बहेरी से लहेरियासराय की ओर जा रही बस ने एपीएम मोड़ के पास फेकला रोड के तरफ मुड़ रहे ट्रक के पिछले हिस्से में ठोकर मार दिया। इस ठोकर में ट्रक का कोई खास नुकसान नही हुआ और ट्रक चला गया पर बस यात्रियों को चोटें आयीं। एक युवती के सर में गंभीर चोट लगी जिसे चिकित्सा हेतु दरभंगा भेजा गया। मौके पर बस को छोडकर ड्राइवर भाग गया जिस कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दूसरे वाहनों का सहारा लेना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पतोर ओपी अध्यक्ष पवन कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर दुर्घटनाग्रस्त बस को अपने कब्जे ले लिया। किसी के गम्भीर हताहत होने की सूचना नही है।

Share

Leave a Reply