
एसएसपी ने यातायात थाना के अनुसंधानकर्ता को किया निलंबित।
दरभंगा: यातायात थाना के दारोगा शशिभूषण रजक को एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी ने निलंबित कर दिया है। वहीं यातायात प्रभारी कुमार गौरव को निलंबन व विभागीय कार्यवाही के लिए मिथिला क्षेत्र के डीआईजी को अनुशंसा की है।

एसएसपी ने यातायात डीएसपी अवधेश कुमार को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था। समर्पित जाँच प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया कि कांड संख्या 32/25 में भाग रहे ट्रक चालक लालबाबू यादव को बहेड़ी थाना द्वारा ट्रक सहित पकड़ा गया तथा पुअनि रामानुज यादव द्वारा ट्रक चालक को बहेड़ी थाना से लेकर यातायात थाना को सुपुर्द किया गया।

किन्तु यातायात थाना के कांड दैनिकी में ट्रक चालक लालबाबू यादव का आमद एवं छोडने का प्रविष्टि नहीं किया गया। साथ हीं अनुसंधानकर्ता द्वारा लालबाबू यादव के निर्दोष होने का कोई साक्ष्य नहीं होने के बाद भी न्यायालय में समर्पित आवेदन में दूसरे चालक ताबजुद्दीन को न्यायालय से मुक्त करने पर कोई आपत्ति नहीं है।
थानाध्यक्ष के अग्रसारण के साथ प्रतिवेदन न्यायालय में समर्पित करना यातायात थाना के थानाध्यक्ष एवं कांड के अनुसंधानक पुअनि शशिभूषण रजक द्वारा अनुसंधान में वरती गयी लापरवाही के कारण अनुसंधानकर्त्ता पुअनि शषिभूष्ण रजक को तत्काल निलंबित किया गया है तथा पुनि कुमार गौरव, थानाध्यक्ष, यातायात थाना को निलंबित करने एवं विभागीय जाँच (कार्यवाही) प्रारंभ करने हेतु पुलिस उप-महानिरीक्षक को अनुसंशा की गयी है।


