
ओमेगा स्टडी सेंटर में Pre-OTSE मेधावियों का सम्मान, OTSE-2026 रजिस्ट्रेशन जारी।
दरभंगा: ओमेगा स्टडी सेंटर की ओर से आयोजित Pre-OTSE (Pre Omega Talent Search Examination) प्रतिभा खोज परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को संस्थान के डायरेक्टर सुमन कुमार ठाकुर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर मीडिया से बातचीत में डायरेक्टर सुमन कुमार ठाकुर ने बताया कि Pre-OTSE का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा की पहचान करना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना और उन्हें प्रारंभिक स्तर से ही IIT व NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि OTSE से पहले यह परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसमें संस्थान के छात्र बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि OTSE का आयोजन 1 फरवरी को प्रस्तावित है।

पुरस्कार वितरण समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे। अभिभावकों ने संस्थान के शैक्षणिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी परीक्षाएं बच्चों को लक्ष्य तय करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि OTSE-2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।


