Home Featured कंकाली मंदिर के पुजारी हत्याकांड में मामले में दो गवाहों ने दी गवाही।

कंकाली मंदिर के पुजारी हत्याकांड में मामले में दो गवाहों ने दी गवाही।

दरभंगा: शहर के रामबाग परिसर स्थित प्रसिद्ध कंकाली मंदिर के पुजारी राजीव कुमार झा की हत्या के मामले में मंगलवार को दो गवाहों ने गवाही दी। तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दरभंगा सुमन कुमार दिवाकर की अदालत में यह गवाही हुई। राज दरभंगा के रामबाग परिसर स्थित प्रसिद्ध कंकाली मंदिर के तांत्रिक पुजारी राजीव कुमार झा की निर्मम हत्या 14 अक्टूबर 2021 को कर दी गई थी।

Advertisement

इस सत्रवाद में अभियोजन पक्ष का संचालन एपीपी रेणु झा कर रही हैं। सत्रवाद के विचारण के दौरान सभी आवश्यक कानूनी बिन्दुओं को न्यायालय में सूक्ष्मता से रखी जा रही है। कंकाली मैया के भक्तों की आश अदालत पर टिकी हुई है।

Advertisement
Share