Home Featured ककोढ़ा में बिजली तार से झुलसे लोगों से डीएमसीएच में मिले सांसद।

ककोढ़ा में बिजली तार से झुलसे लोगों से डीएमसीएच में मिले सांसद।

दरभंगा: भाजपा सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने कहा कि तारडीह प्रखंड के ककोढा गांव में तजिया के बिजली तार से टकराने के कारण सैकड़ों लोगों का झुलसना तथा घायल होना दुखद घटना है। इस घटना में घायल सभी लोगों का समुचित ईलाज की व्यवस्था की गई है तथा इस घटना में हुई मौत के मृतक के परिजनों को समुचित सरकारी मुआवजा तथा समुचित सहायता प्रदान की जाएगी।

Advertisement

सांसद ने डीएमसीएच पहुंच कर घायलों से मुलाकात की। सांसद डॉ. ठाकुर ने डीएमसीएच के सुप्रीटेंडेंट डा. शीला साहु तथा अन्य चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों के साथ ईलाज करा रहे हर घायलों से मिलकर घायलों की स्थिति से अवगत हुए तथा उन्हें समुचित ईलाज किए जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि बिहार की एनडीए सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग इस मामले में पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ितों की सेवा व इलाज में तत्पर हैं।

Advertisement

सांसद डॉ. ठाकुर ने अस्पताल सुप्रीटेंडेंट को हर घायलों के उचित ईलाज तथा देख-रेख के प्रति तत्पर रहने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं में घायलों एवं उनके परिजनो को किसी भी तरह की परेशानी या लापरवाही की शिकायत मिलने पर दोषी दंडित किए जाएंगे। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि रात में घटना की जानकारी मिलने के बाद वे जिला पदाधिकारी घायलों के परिजनों स्थानीय प्रशासन तथा अपने दल व एनडीए कार्यकर्ताओं से सम्पर्क तथा संवाद बनाए हुए थे तथा हर घायलों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर रहे थे।

Advertisement

सांसद डॉ. ठाकुर ने घटना के मृतक के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जताते हुए कहा है कि सरकारी मुआवजा तथा अन्य सभा प्रकार की सहायता के लिए हर संभव पहल करेंगी। इस मौके पर सांसद डॉ. ठाकुर के साथ डीएमसीएच पहुंचने वाले भाजपा नेताओं ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णभागवन झा, निभा देवी, पिंटू झा, रजनीश सुंदरम, विकास विवेक चौधरी, आशुतोष झा, पुरुषोत्तम सिंह, राहुल झा आदि मौजूद थे।

Advertisement
Share