Home Featured ककोढा बिजली हादसे की होगी जांच, कमेटी का हुआ गठन।

ककोढा बिजली हादसे की होगी जांच, कमेटी का हुआ गठन।

दरभंगा: जिले के तारडीह प्रखंड के ककोढा गांव में मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान 11000 वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। हादसे में 24 लोग घायल हुए थे। घटना सोमवार को हुई थी।

Advertisement

हादसे की जांच के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने टीम गठित की है। टीम का नेतृत्व अपर समाहर्ता, पीजीआरओ और ग्रामीण एसपी करेंगे। टीम यह जांच करेगी कि हादसे में किसकी लापरवाही रही। दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Advertisement

मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया गया। शव परिजन को सौंप दिया गया। डीएम ने बताया कि सभी 24 घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मृतक के परिजन को सरकार की ओर से 4 लाख रुपए का चेक मंगलवार को सौंपा जाएगा। घायलों को भी नियमानुसार मुआवजा मिलेगा।

Advertisement

डीएम कौशल कुमार ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब ताजिया जुलूस गांव से गुजर रहा था। ताजिया की ऊंचाई ज्यादा थी। सड़क पार कर रही 11000 वोल्ट की लाइन से संपर्क हो गया।

Advertisement

इससे करंट फैल गया और हादसा हो गया। डीएम ने कहा कि प्रथम दृष्टया बिजली विभाग को समय पर जानकारी नहीं थी। अब यह जांच की जा रही है कि उन्हें सूचना क्यों नहीं मिली। दोषी कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Share