
कटहलबाड़ी फीडर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।
दरभंगा: सहायक विद्युत कार्यपालक अभियंता प्रीति कुमारी ने बताया कि शुक्रवार को दिन के 11 बजे से 1 बजे तक बेला पावर सब स्टेशन से निकलने वाले 11 केवी कटहलबाड़ी फीडर में पेड़ के टहनी की छटाई की जाएगी। इस दौरान बिजली उपभोक्ता की बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित होने वाले क्षेत्र बेला, सुंदरपुर, बीरा, बाघमौर, बेलामोर, भंडार चौक, कटहलबाड़ी, विद्यापति चौक आदि शामिल है।


