Home Featured कमतौल थाना क्षेत्र में एक रात में चोरों ने नौ घरों को बनाया निशाना। 

कमतौल थाना क्षेत्र में एक रात में चोरों ने नौ घरों को बनाया निशाना। 

दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के कहरिया गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने नौ घरों को अपना निशाना बनाया। लेकिन तीन घरों में ही चोरी करने में सफल रहे। छह घरों में उन्हें असफलता हाथ लगी। बताया जाता है कि एबीपी छात्र संघ के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मनोज मिश्र, छोटू मिश्र के घर से सभी सोना, चांदी व कीमती कपड़े अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख से अधिक लगाया जा रहा है।

Advertisement

वहीं सत्यम मिश्रा के घर से एक बैग में रखे दो हजार नगद व जेई मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड ले गये। बांकी बशिष्ट मिश्र, लालबाबु मिश्र, मुकेश कुमार मिश्र, नारायण झा, शियाशरण मिश्र सहित छह घरों का ताला तोड़ते ही लोग जाग गए। लोगों की सुगबुगाहट देख चोर भागने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही कमतौल थाना की पुलिस ने कहरियां गांव पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष ने बताया कि इस चोरी के मामले में किसी ने अभी तक एक भी आवेदन नहीं दिया है। फिर भी हमलोग चोर को पकड़ने के लिए कहरिया गांव सहित आसपास के चौक चौराहे की सीसीटीवी खंगाल रहे हैं।

Advertisement
Share