Home Featured करेंट लगने से बजुर्ग की मौत।

करेंट लगने से बजुर्ग की मौत।

दरभंगा: जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कसरोर गांव में करंट लगने से 60 वर्षीय बुजुर्ग कृष्ण कांत झा उर्फ गोनू झा की मौत हो गई।

Advertisement

बताया जाता है कि मृतक कृष्ण कांत झा अपनें घर से रोज की तरह खेत में मजदूर से काम करवाने हर रोज जाते थे। इसी दौरान रविवार को भी मजदूर से काम करवाने को लेकर खेत गए थे।इसी दौरान वह खेत से निकलकर रुचीघाट से कसरोर जाने वाले रास्ते के किनारे बरगद पेड़ के पास चापकल पर पानी पीने के बाद बरगद पेड़ के पास बैठ गए। हवा के कारण ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार के तार पेड़ के संपर्क में आ गई, जिससे पेड़ से सटकर बैठे कृष्ण कांत झा को करंट लगा। इसके कारण उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

Advertisement

रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर शव पर पड़ी। लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, जहां घटनास्थल पर मृतक के भतीजे माधव कुमार पहुंच कर शव को अपने घर लाया। मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच दरभंगा भेज दिया है। मृतक अपने पीछे दो बेटे और दो बेटी से भरा पूरा परिवार छोड़ गए।

Advertisement
Share