Home Featured कार्यपालक सहायकों ने मांगा राज्यकर्मी का दर्जा, बैठक में उग्र आंदोलन की निर्णय।
Featured - मुख्य - August 31, 2025

कार्यपालक सहायकों ने मांगा राज्यकर्मी का दर्जा, बैठक में उग्र आंदोलन की निर्णय।

दरभंगा: लहेरियासराय के पोलो मैदान स्थित धरना स्थल पर कार्यपालक सहायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। प्रदेश कमिटी के निर्देशानुसार बुलाई गई बैठक में जिला के विभिन्न विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सोहन कुमार झा ने की। उन्होंने कहा कि कार्यपालक सहायकों को संविदा कर्मी के रूप में रखकर उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

जबकि कार्यपालक सहायक राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, फिर भी उन्हें न तो राज्यकर्मी का दर्जा मिला है और न ही वेतनमान मिला है। श्री झा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने हमारी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया, तो कार्यपालक सहायक उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिला कार्यकारिणी की ओर से एक स्वर में यह मांग की गई कि जल्द से जल्द कार्यपालक सहायकों को राज्यकर्मी का दर्जा और उचित वेतनमान प्रदान किया जाए।

Advertisement

बैठक में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष अमरनाथ कुमार, उपाध्यक्ष राजेश सहनी, चंद्रभूषण कुमार, दुगार्नंद दास, गौतम कुमार, जवाहर कुमार, सौरव कुमार, राधा रमण, अविनाश कुमार, गोविंद कुमार, दीपक कुमार, आशीष कुमार आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Share