Home Featured कैश कलेक्शन कर्मी पर 4.28 लाख के गबन का आरोप, प्राथमिकी दर्ज।
Featured - मुख्य - December 8, 2025

कैश कलेक्शन कर्मी पर 4.28 लाख के गबन का आरोप, प्राथमिकी दर्ज।

दरभंगा: रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज के कैश कलेक्शन कर्मी ने 4 लाख 28 हजार 931 रुपये गबन कर दिए। कंपनी के एरिया मैनेजर अफजल हुसैन ने बहादुरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी कुशेश्वरस्थान के शनिचरा निवासी राम शोभित कुमार फरार है।

कंपनी के एरिया मैनेजर ने बताया कि राम शोभित का काम ग्राहकों से नकदी एकत्र कर कंपनी के खाते में जमा करना था। 21 नवंबर को उसने बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एकमी रोड स्थित अमेजॉन ग्राहक रामकरण से 4 लाख 28 हजार 931 रुपये एकत्र किए, लेकिन राशि अपने पास रख ली।उसने झूठी रिपोर्ट बनाकर कंपनी को सौंपी। 28 नवंबर को ग्राहक से भुगतान की मांग पर आरोपी ने फर्जी रसीद भेज दी। उसके बाद से वह फरार है।

Advertisement

बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुन्जय कुमार ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तहकीकात पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Share