Home Featured कॉंग्रेस नेताओं पर एफआईआर के विरोध में गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री का फूंका पुतला।
Featured - मुख्य - May 16, 2025

कॉंग्रेस नेताओं पर एफआईआर के विरोध में गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री का फूंका पुतला।

दरभंगा: दरभंगा में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के आह्वान समर्थकों ने कांग्रेस के समर्थन में प्रदर्शन किया। खान चौक पर देश के गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पप्पू वादी छात्र नेता साई कुमार निरुपम और कुणाल पांडे ने संयुक्त रूप से की।

Advertisement

पुतला दहन के बाद जाप नेता चुनमुन यादव ने कहा कि प्रशासन को पहले से जानकारी थी कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी अंबेडकर छात्रावास में छात्रों से संवाद करने आ रहे हैं। फिर भी कार्यक्रम स्थल को बदलकर टाउन हॉल में जबरन कार्यक्रम कराया गया। यह किसके दबाव में किया गया, इसकी जांच होनी चाहिए।

Advertisement

पप्पू यादव के समर्थक काशिफ इकबाल ने कहा कि केंद्र सरकार अब राहुल गांधी से डर गई है। वह अब हर छोटे मुद्दे को सुनते हैं और संसद में उठाते हैं। दरभंगा के कार्यक्रम को बाधित करने की साजिश रची गई।

चंद्रकांत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के दबाव में जिला प्रशासन ने राहुल गांधी, डॉ. मुन्ना खान, कांग्रेस एमएलसी मदन मोहन झा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवनंदन पासवान समेत 15-16 नेताओं पर केस दर्ज कर दिया। इसके विरोध में गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया।

Advertisement

चंद्रकांत ने कहा कि पप्पू यादव के समर्थक कांग्रेस से जुड़ गए हैं। न कांग्रेस डरने वाली है, न पप्पू वादी। चाहे लाठी चले, गोली चले या जेल में डाल दो, हम दबे-कुचले, ईबीसी, ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यकों की आवाज को दबने नहीं देंगे।

Advertisement

छात्र नेता कुणाल पांडे ने कहा कि डॉ. मुन्ना खान को पप्पू यादव के निर्देश के बाद से कांग्रेस को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली है। उन्हीं के प्रयास से अंबेडकर छात्रावास में राहुल गांधी का छात्र संवाद कार्यक्रम सफल हो पाया।

डॉ. मुन्ना खान अपने समर्थकों के साथ वहां डटे रहे। प्रशासन से भिड़ने को तैयार हो गए। इससे कांग्रेस नेता जमाल हसन, उपमहापौर नाजिया हसन और अन्य कार्यकर्ताओं को हिम्मत मिली। सभी ने मिलकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। माहौल को देखते हुए प्रशासन को पीछे हटना पड़ा।

इस मौके पर डॉ. वारिस, मिन्नतुल्लाह अंसारी, हुसैन खान, नौशाद अहमद, मोहम्मद अरमान, दस्तगीर अंसारी, शोभित राम, विवेक कुमार, प्रभात रंजन, सत्यम शिवम, तौफीक खान, मोहम्मद कौसर, मक्की शेख, इतिहास, रियाज आदि सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Share