Home Featured कोर्ट ने तीनों अपराधियों की जमानत खारिज की: मैट्रिक छात्रा हत्याकांड से लूटपाट तक सख्ती।
Featured - क्राइम - मुख्य - December 22, 2025

कोर्ट ने तीनों अपराधियों की जमानत खारिज की: मैट्रिक छात्रा हत्याकांड से लूटपाट तक सख्ती।

दरभंगा: कोर्ट ने तीनों अपराधियों की जमानत खारिज की: मैट्रिक छात्रा हत्याकांड से लूटपाट तक सख्तीदरभंगा: प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने मैट्रिक छात्रा की हत्या के आरोपी भालपट्टी थाना के अंधरी निवासी संजीत राम की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी।

लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा ने बताया कि एडीजे नागेश प्रताप सिंह की अदालत ने देर रात घर में घुसकर पिस्तौल की नोक पर लूटपाट करने के आरोपी जाले थाना के रणधीर कुमार (रिखौली, डूमरा, सीतामढ़ी) की जमानत याचिका ठुकरा दी।इसी क्रम में बहादुरपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर निवासी महादेव मल्लिक की जमानत भी खारिज हो गई, जो राहगीर को पिस्तौल के बट से मारकर लूटपाट करने का आरोपी है।कोर्ट के इन फैसलों से अपराधियों पर न्यायिक सख्ती का संदेश गया है।

Share