
खराब मौसम के कारण लगातार दसवें दिन दरभंगा – दिल्ली की विमान रद्द।
दरभंगा: एयरपोर्ट से लगातार 10 वें दिन से दिल्ली जाने वाली तीसरी विमान का परिचालन प्रभावित रहा है। जिसके कारण यात्री को काफी परेशानी हुई। शुक्रवार को दरभंगा से दिल्ली के लिए दो विमानों का परिचालन हुई। वहीं, मुंबई ,बैगलुरु,हैदराबाद और कलकत्ता के एक-एक विमानों का परिचालन हुई। दरभंगा एयरपोर्ट के एक्स साइड के अनुसार शुक्रवार को 12 विमानों का परिचालन किया गया। जिससे लगभग 1800 यात्रियों ने यात्रा किया। जबकि दिल्ली जाने वाली तीसरी विमान मौसम के कारण रद्द कर दिया गया।


