Home Featured खेत जुताई कर रहे ट्रैक्टर के रोटाबेटर में फंसकर किसान पुत्र की मौत।

खेत जुताई कर रहे ट्रैक्टर के रोटाबेटर में फंसकर किसान पुत्र की मौत।

दरभंगा: बिरौल थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव में मंगलवार की देर शाम खेत जुताई कर रहे ट्रैक्टर के रोटाबेटर में फसकर एक किशोर जख्मी हो गया। वहीं, उसकी मौत इलाज के दौरान डीएमसीएच में हो गई। घटना के दूसरे दिन बुधवार को मृतक का शव गांव पहुंचते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। जहां, मृतक सोनपुर गांव के ही अमरजीत पासवान के 11 वर्षीय पुत्र गणेश पासवान है। इधर, ग्रामीणों बताया कि मंगलवार की देर शाम अमरजीत बम अपने खेत का ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान पिता के साथ पहुंचे पुत्र मृतक गणेश बम खेत में खड़ा था। जहां ट्रैक्टर के रोटाबेटर की चपेट में आ गया। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। परिजनों द्वारा इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

Advertisement
Share