
चेतना समिति के अध्यक्ष पद पर विवेकानंद झा पुनः निर्वाचित, ब्राह्मण कॉउंसिल ने किया पाग-चादर से सम्मानित।
दरभंगा: मिथिला भाषा-भाषियों की प्रतिष्ठित संस्था चेतना समिति के हालिया चुनाव में विवेकानंद झा एक बार फिर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। सामाजिक क्षेत्र में उनके सतत योगदान, मजबूत नेतृत्व क्षमता और जनसंपर्क कौशल के कारण उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनकी इस उपलब्धि पर ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवास पर पहुँचकर पारंपरिक मिथिला रीति से पाग एवं चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर डॉ. प्रभाकर झा ने कहा कि विवेकानंद झा का पुनः अध्यक्ष बनना चेतना समिति ही नहीं, मिथिला की सामाजिक चेतना के लिए भी एक शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में संस्था ने सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं और आने वाले दिनों में मिथिला को नई दिशा देने का कार्य करेगी। ब्राह्मण काउंसिल परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।


