Home Featured चेन पुलिंग रोकथाम के लिए रेलवे सुरक्षा बल ने चलाया जागरूकता अभियान।
Featured - मुख्य - May 21, 2025

चेन पुलिंग रोकथाम के लिए रेलवे सुरक्षा बल ने चलाया जागरूकता अभियान।

दरभंगा: हायाघाट स्टेशन क्षेत्र के पौराम गांव में रेलवे सुरक्षा बल ने चेन पुलिंग रोकने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया ने किया। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि चेन पुलिंग एक दंडनीय अपराध है। इससे रेल सेवा बाधित होती है। यात्रियों को परेशानी होती है। पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

Advertisement

इंस्पेक्टर करोसिया ने कहा, जो लोग चेन पुलिंग करने वालों को पहचानते हैं, वे आरपीएफ को जानकारी दें। नाम और पहचान गोपनीय रखी जाएगी। रेलवे यात्री संघ के संयुक्त सचिव रणधीर झा ने अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा, हायाघाट क्षेत्र में चेन पुलिंग की घटनाएं रोकने में जनता आरपीएफ का साथ देगी। यह अभियान अच्छे नतीजे देगा।

Advertisement

इस मौके पर आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर विवेक कुमार, श्याम सुंदर कुमार मौजूद रहे। रेलवे यात्री संघ के कई पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इनमें राकेश तिवारी, चौधरी सुमन जी राय, चंद्रबली झा, बासुकीनाथ झा, नवल झा, गगन झा, मनोज राम, बच्चा बाबू राम, दीपांकर झा, सुशील झा, रघुवीर पासवान, बिजेंद्र झा, मुरारी झा, पल्लू राम, सुधीर झा और राजेश झा शामिल थे।

Advertisement

अभियान का मकसद ग्रामीण इलाकों में जागरूकता फैलाना है। ताकि रेल यात्रा सुरक्षित और सुचारू हो। आरपीएफ और रेलवे यात्री संघ ने इसे गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।

Share