Home Featured चोरी के आरोप में युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई।

चोरी के आरोप में युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई।

दरभंगा: अल्लपट्‌टी में प्राइवेट अस्पताल में घुसे युवक को कर्मियों ने पकड़ लिया। पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। कर्मियों ने 4200 रुपए चुराने का आरोप लगाया है।

Advertisement

अस्पताल के कंपाउंडर सरफराज ने बताया कि सुबह 5 बजे युवक अस्पताल में घुसा था। वह अंदर कुछ खोज रहा था। ऑपरेशन थिएटर तक पहुंच गया था। पूछने पर कहा कि पानी पीने आया हूं। कमरे में मेरा कपड़ा रखा था। उसमें पैसे थे, चेक किया तो 4200 रुपए गायब था। काफी खोजा नहीं मिला। युवक ने ही पैसा गायब किया है। मोबाइल भी चोरी कर सकता था।

Advertisement

वहीं, आरोपी का कहना है कि वह चोरी करने नहीं आया था। पानी पीने और वॉशरूम का इस्तेमाल करने अस्पताल में आया था। बाहर साइकिल भी खड़ा किया था। साथ में 2-3 लड़के भी थे, जो भाग गए। झूठा आरोप लगाया जा रहा है। पहले पानी बेचता था अब तांगा चलाता हूं।

Advertisement
Share