
चौकी मिलान के दौरान हाइ टेंशन तार की चपेट में आने से एक की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल।
दरभंगा: जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के ककोढ़ा गांव में शनिवार की शाम तजिया चौकी मिलान के दौरान बिजली तार गिरने से वहां अफरातफरी मच गयी। सभी इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में लगभग दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये।

इसके बाद आनन-फानन में सभी को तारडीह पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से सभी को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों कहना है कि शनिवार को तजिया का चौकी मिलान की रस्म अदा की जाती है। इसमें सैकड़ों लोग हिस्सा लेते हैं। रविवार को तजिया मिलान और खेलों का नुमाइश करना था। शनिवार की शाम चौकी मिलान स्थल पर 11 हजार वोल्ट प्रवाहित तार के किसी चीजें के संपर्क में आने से वहां से गुजर रहे लोगों के बदन पर अचानक तार गिर गया। इसमें कई लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा बताया है। हर साल मुहर्रम के जुलूस के दौरान बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती थी। पर इसबार बिजली नहीं काटी गई। मौके पर दंडाधिकारी समेत काई अधिकारी मौजूद थे। वाबजूद इसके बिजली चालू रही रही और हादसा हो।गया। उन्होंने दोषी अधिकारियों पर सख्त कारवाई की मांग की है।


