Home मुख्य छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास असफल, पीड़िता पर रॉड से वार करके सर फोड़ा।
मुख्य - August 1, 2016

छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास असफल, पीड़िता पर रॉड से वार करके सर फोड़ा।

unnamed (6)

दरभंगा: समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघी निवासी आठवीं कक्षा के नाबालिग  छात्रा को मनचलों ने बलात्कार के प्रयास में जख्मी कर दिया। मामला सोमवार के दिन 9:30 बजे का है जब पीड़िता अपने स्कूल राजकीय मध्य विद्यालय कृष्णागंज स्कूल जा रही थी। उसी क्रम में पीड़िता  के गांव के ही आरोपी भद्दी भद्दी गाली देने लगा। आठवीं वर्ग की छात्रा पीड़िता के भाई ने बताया कि स्कूल जाने के क्रम में भुनेश्वर शाह का पुत्र प्रदीप कुमार रोज स्कूल जाने के क्रम में छेड़छाड़ करते थे एवं भद्दी भद्दी गाली देते थे। सोमवार को स्कूल जाने के क्रम में आरोपी प्रदीप कुमार पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया लेकिन पीड़िता  ने जोर जोर से शोर मचाते हुए वहां से घर की ओर भाग गयी और अपने भाई से सारी बातें बताई। जब पीड़िता के भाई कुंदन कुमार ने आरोपी के माता-पिता को कहने गया तो आरोपी के भाई ने गाली गलौज कर धक्का मुक्की करने लगा। उसी क्रम में पीड़िता भी पहुंच कर अपने भाई को बचाने की कोशिश की तब तक आरोपी के बड़े भाई शशि भूषण साह ने रोड से उस पर प्रहार कर दिया जिससे पीड़िता का सर फट गया।परिजन उसे तुरन्त समस्तीपुर सदर अस्पताल ले गए जहां से डॉक्टरों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया जहां छात्रा की स्थिति गंभीर बताई जाती है।

Share

Leave a Reply