Home Featured जगदंबा फूड प्रोसेसिंग, अशोक पेपर मिल, सत्यम राइस मिल समेत 25 बड़े बकायेदारों पर त्वरित कार्रवाई।
Featured - मुख्य - September 22, 2025

जगदंबा फूड प्रोसेसिंग, अशोक पेपर मिल, सत्यम राइस मिल समेत 25 बड़े बकायेदारों पर त्वरित कार्रवाई।

दरभंगा: प्रमंडलीय आयुक्त कौशल किशोर की अध्यक्षता में दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर के 25-25 बड़े राजस्व बकायेदारों की पीपीटी के माध्यम से विस्तृत समीक्षा हुई। आयुक्त ने निर्देश दिया कि संबंधित पदाधिकारी प्रत्येक माह न्यूनतम 10 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली सुनिश्चित करें और विभागीय रणनीति को सख्ती से लागू करें।

Advertisement

आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सूचीबद्ध इकाइयों के साथ-साथ अन्य सभी बकायेदारों से भी राजस्व संग्रह अनिवार्य रूप से कराया जाए। नीलाम पत्र मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु सप्ताह में दो दिन नियमित सुनवाई करने का निर्देश दिया गया, साथ ही वसूली नहीं होने पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई के संकेत दिए गए।

Advertisement

दरभंगा जिले के प्रमुख बकायेदारों में दिवेश कुमार की इकाई—जगदंबा फूड प्रोसेसिंग, सुरहाचट्टी; अशोक पेपर मिल पर 13 करोड़ 17 लाख 96 हजार रुपये; सहायक TPDS अंशुमन राय पर 6 करोड़ 79 लाख 57 हजार 007 रुपये; और शैलेन्द्र कुमार की सत्यम राइस मिल, खैरा पर 6 करोड़ 75 लाख 35 हजार 544 रुपये की मांग राशि दर्ज है।मधुबनी में मनोज कुमार सिंह (पंडौल) पर 4 करोड़ 23 लाख 22 हजार 442 रुपये, पुरुषोत्तम नारायण ठाकुर (बासोपट्टी-जयनगर) पर 4 करोड़ 17 लाख 58 हजार 025 रुपये और पवन कुमार पर 3 करोड़ 31 लाख 22 हजार 926 रुपये बकाया बताया गया। समस्तीपुर में विनोद कुमार सिंह (वारिशनगर) पर 5 करोड़ 78 लाख 67 हजार रुपये और राजकुमार राय पर 2 करोड़ 91 लाख 78 हजार 200 रुपये की मांग राशि दर्ज है।बैठक में आयुक्त के सचिव सत्येंद्र कुमार, उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन सहित तीनों जिलों के नीलाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Share