Home Featured जल संकट की समस्या को लेकर एसडीओ और प्रखंड प्रमुख को सौंपा ज्ञापन।
Featured - मुख्य - July 8, 2024

जल संकट की समस्या को लेकर एसडीओ और प्रखंड प्रमुख को सौंपा ज्ञापन।

दरभंगा: सोमवार को जिले के बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र के शिवराम वार्ड संख्या पांच के निवासियों द्वारा जल संकट को लेकर बेनीपुर प्रखंड प्रमुख और एसडीपीओ को ज्ञापन सौंपा गया।

समाज सेवी लालबाबू झा के नेतृत्व में दिए गए दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन में कहा गया है कि जल स्तर नीचे चले जाने के कारण लोगों का चपाकला चलना बंद हो गया है। एवं नल जल योजना का जल मीनार भी बंद है। इसलिए आम लोग भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं। लोगों द्वारा विधायक,एसडीओ, प्रखंड प्रमुख से जल संकट का समाधान करने की मांग की गई है।

Advertisement
Share