Home Featured जल संकट पर भड़का जन आक्रोश, 30 जुलाई को चक्का जाम का एलान।
Featured - मुख्य - July 27, 2025

जल संकट पर भड़का जन आक्रोश, 30 जुलाई को चक्का जाम का एलान।

दरभंगा: बहेरी प्रखंड में जारी गंभीर जल संकट के खिलाफ प्रस्तावित 30 जुलाई के चक्का जाम को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को भच्छी सामुदायिक भवन परिसर में भाकपा (माले) की ओर से एक जनसभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता पार्टी नेता अरविंद लाल देव ने की।

Advertisement

सभा को संबोधित करते हुए पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने कहा कि पूरे बहेरी प्रखंड में पेयजल संकट चरम पर है। नल-जल योजनाएं बंद पड़ी हैं, चापाकल सूख चुके हैं और जलस्तर खतरनाक रूप से नीचे चला गया है। इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं हो रही है, जिससे आमजन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कई जगहों पर पाइपलाइन में लीकेज और ऑपरेटरों की लापरवाही के कारण जल आपूर्ति बाधित है। ऐसे समय में जनता को संगठित होकर सड़क पर उतरना होगा, क्योंकि यह समस्या अब आंदोलन से ही सुलझेगी।

Advertisement

सभा को अरविंद लाल देव, रामनंदन यादव, वैद्यनाथ पासवान, मिथलेश साह, हरिशंकर राम, उमाकांत लाल देव, वरुण यादव, दुर्गा देवी और गीता देवी ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने लोगों से जल संकट के समाधान की मांग को लेकर 30 जुलाई को चक्का जाम को सफल बनाने की अपील की।

Advertisement
Share