Home Featured जिलाधिकारी ने हैदराबाद के बैंक कर्मी दंपत्ति को सौंपी बच्ची।
Featured - मुख्य - May 23, 2025

जिलाधिकारी ने हैदराबाद के बैंक कर्मी दंपत्ति को सौंपी बच्ची।

दरभंगा: जिलाधिकारी के (कार्यालय प्रकोष्ठ) में 22 मई को विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, दरभंगा में आवासित बालिका वैष्णवी कुमारी का दत्तक ग्रहण जिलाधिकारी राजीव रौशन के द्वारा हैदराबाद के दंपत्ति को दिया गया।

Advertisement

बताया गया कि उक्त दंपत्ति दोनों बैंक में कार्यरत हैं। इस अवसर पर वरीय उपसमाहर्ता-सह-प्रभारी सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई प्रियंका कुमारी, बाल संरक्षण पदाधिकारी पंकज कुमार सिन्हा, प्रभारी प्रबंधक सह सामाजिक कार्यकर्ता अर्चना कुमारी, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, दरभंगा उपस्थित थीं।

Advertisement

दंपति को 03.04.2025 को बच्ची दत्तक ग्रहण पूर्व पालन-पोषण देख-रेख में दिया गया था। बच्ची को पाकर नये माता-पिता को अपार खुशी हुई और वे खुशी से भावुक हो गये। बच्ची बहुत ही नाजुक अवस्था में संस्थान में आवासित हुई थी, बच्ची का वजन मात्र 1.7 किलोग्राम था।

Advertisement
Share