Home Featured जिला में तीन नए थाने एयरपोर्ट, एम्स व सतीघाट के सृजन का जिलाधिकारी ने दिया प्रस्ताव।
Featured - क्राइम - मुख्य - September 3, 2025

जिला में तीन नए थाने एयरपोर्ट, एम्स व सतीघाट के सृजन का जिलाधिकारी ने दिया प्रस्ताव।

दरभंगा: कौशल कुमार जिला पदाधिकारी दरभंगा की अध्यक्षता में आज नया थाना एयरपोर्ट एवं एम्स के सृजन के संबंध में समीक्षा की गई।

Advertisement

एयरपोर्ट थाना के अंतर्गत सदर थाना, मब्बी थाना एवं केवटी थाना दरभंगा पूर्व से कार्यरत है। अपराधी घटनाओं की रोकथाम और विधि व्यवस्था नियंत्रण करने के लिए एयरपोर्ट थाने की स्थापना काफी महत्वपूर्ण है। इसके लिए एयरपोर्ट थाना की स्वतंत्र स्थापना के लिए मानक के प्रस्ताव पर समीक्षा की गई। एयरपोर्ट थाना की भौगोलिक स्थिति उत्तर में 12 किलोमीटर केवटी थाना, दक्षिण में 6 किलोमीटर विश्वविद्यालय थाना, पश्चिमी 4 किलोमीटर मब्बी थाना और पूरब में 12 किलोमीटर भालपट्टी थाना अवस्थित है। एयरपोर्ट थाने का क्षेत्रफल लगभग 7 किलोमीटर क्षेत्रफल होगा। जनसंख्या करीब 47 हजार 900 होगी।

Advertisement

नए एम्स थाना निर्माण के संबंध में समीक्षा बैठक में की गई। एम्स थाना अंतर्गत बहादुरपुर थाना, सिमरी थाना, मब्बी थाना एवं विशुनपुर थाना पूर्व से कार्यरत है। क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण के लिए एम्स थाने की स्थापना स्थापना की समीक्षा की गई। एम्स थाने का प्रस्तावित क्षेत्रफल 4 हजार 8 सौ 42 हेक्टर होगा। यह लगभग 8 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला होगा और इसकी जनसंख्या 72 हजार 133 लगभग है। दोनों नए थाना के निर्माण के संबंध में सभी अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया। मनोज कुमार अपर समाहर्ता राजस्व को निर्देश दिया गया कि यथाशीघ्र दोनों थाने का प्रस्ताव बढ़ाएं।

Advertisement

जिलाधिकारी दरभंगा ने कुशेश्वरस्थान में सती घाट थाना सृजन का भी प्रस्ताव देने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इसके निर्माण से उसे क्षेत्र में विधि व्यवस्था और अपराधी घटनाओं में नियंत्रित होगी। जिला में तीन नए थाने के सृजन से जिले में अपराधी घटनाओं में लगाम और विधि व्यवस्था संधारण में मील का पत्थर साबित होगा। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता राजस्व, उपनिदेशक जनसंपर्क, संबंधित अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Share