Home Featured जिले में एक दिन में मिली तीन लाश, दो अज्ञात।
Featured - क्राइम - मुख्य - December 23, 2024

जिले में एक दिन में मिली तीन लाश, दो अज्ञात।

दरभंगा: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों सोमवार को तीन लाशे मिली है। इसमें अहले सुबह भालपट्टी थाना क्षेत्र में फंदे से लटकी हुई लाश एवं बिरौल थाना क्षेत्र में बालू के डेढ़ पर एक युवक का शव बरामद हुआ था। अब नगर थाना क्षेत्र में हराही तालाब के नजदीक एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किया गया।

Advertisement

इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मृतक वृद्ध को अक्सर हराही तालाब के पास देखा जाता था, लेकिन पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव को भी पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। 72 घंटे तक शव को पोस्टमॉर्टम विभाग में रखा जाएगा, ताकि पहचान की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

Advertisement
Share