Home Featured टेंपो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।

टेंपो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।

दरभंगा: बेनीपुर-दोनार मुख्य सड़क पर सोनकी थाना क्षेत्र के पिंकी मोड़ के पास रविवार रात टेंपो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान धोई कल्याण निवासी रामजुलुम मंडल के बेटा साहेब मंडल उर्फ साजन मंडल के रूप में हुई।

Advertisement

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को डीएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित ग्रामीण और परिजन शव को सड़क पर रखकर देर रात कुछ देर के लिए बेनीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क को जाम कर दिए। हालांकि, रात में जाम हटा लिया गया। लेकिन सोमवार दोपहर 2 बजे फिर से धोई कल्याणा के पास दोनार-बेनीपुर मुख्य सड़क को बांस लगाकर तीन घंटे तक जाम कर दिया गया।

Advertisement

इस बीच चीलचीता धूप में लोग परेशान रहे। पानी और छांव के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे।

Advertisement

सूचना मिलने पर सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शाम 5 बजे एसडीपीओ अमित कुमार के आश्वासन पर लोगों ने सड़क से जाम हटाया।

Advertisement
Share