Home Featured ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर से कटकर बालक की मौत, ।
Featured - क्राइम - मुख्य - November 22, 2024

ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर से कटकर बालक की मौत, ।

दरभंगा: निस्ता पंचायत स्थित कल्याणपुर गांव के शैलेश स्थान के निकट गुरुवार को ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक बालक निस्ता निवासी सुरेंद्र शर्मा के पुत्र बॉबी कुमार  की जुताई करने के दौरान रोटावेटर से कट कर हो गई।

Advertisement

घटना के बाद मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। परिजनों ने चालक पर बच्चे को बुलाकर ले जाने और हत्या करने की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलकी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएसमसीएच भेजा गया।

Advertisement

मृतक की मां और पिता सुरेंद्र शर्मा का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही ट्रैक्टर ड्राइवर ने उसके बच्चे को अपने ट्रैक्टर से ले जाकर उसकी हत्या कर दी है। जिसक बाद वो ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया है। हालांकि ट्रैक्टर मालिक या चालक का पहचान अब तक नहीं हो पाया है।

Advertisement

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मृत बच्चा के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। रोटावेटर से कटने के कारण बच्चे की मौत हुई है। घटना निस्ता पंचायत के सलेश स्थान के निकट खेत जुताई के क्रम में घटी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। ट्रैक्टर मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement
Share