Home Featured डायल 112 के गाड़ी की कार से हुई टक्कर में चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल।

डायल 112 के गाड़ी की कार से हुई टक्कर में चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल।

दरभंगा: रविवार की देर रात दरभंगा जिले के कमतौल थानाक्षेत्र के माधोपट्टी में एक गंभीर सड़क दुर्घटना सामने आयी है, जिसमे चार पुलिसकर्मी गभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को गंभीर अवस्था डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Advertisement

घटना के सम्बंध में बताया जाता है माधोपट्टी स्थित टीचर ट्रेनिंग कॉलेज मोड़ के समीप मुख्य सड़क पर रात्रि करीब सवा दस बजे डायल 112 की पुलिस जीप की एक कार से आमने सामने की टक्कर हो गयी। इस टक्कर में डायल 112 के चालक जयकांत कुमार, एएसआई कृष्णकांत पासवान के साथ सियाही संतोष कुमार एवं झुना सहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार सवार 6 लोगों को हल्की चोटें आईं।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डायल 112 की गाड़ी कर्जापट्टी से कमतौल की तरफ तेज गति से जा रही थी। वहीं दरभंगा के मिश्रटोला निवासी नवीन कुमार सिम्हा अपनी बहन के तिलकोत्सव कार्यक्रम में भाग लेकर सीतामढ़ी के पुपरी से दरभंगा लौट रहे थे। डायल 112 के गाड़ी की गति इतनी तेज थी कि वह कार को ठोकर मारते हुए सड़क किनारे अवस्थित एक कटघरे को तोड़ते हुए सड़क के लगभग दस फीट नीचे लुढ़क गई।

Advertisement

इस हादसे में पुलिस की गाड़ी में सवार सभी चार लोग घायल हो गए, जबकि कार की गति कम होने कारण कार के क्षतिग्रस्त होने के वाबजूद सभी सवार को मामूली चोटें आई।

Share