Home Featured डीएमसीएच में मरीज के मौत पर जमकर हुआ हंगामा, ऑक्सीजन सिलेंडर खाली होने का आरोप।
Featured - क्राइम - मुख्य - February 19, 2025

डीएमसीएच में मरीज के मौत पर जमकर हुआ हंगामा, ऑक्सीजन सिलेंडर खाली होने का आरोप।

दरभंगा: डीएमसीएच के न्यू सर्जिकल भवन स्थित इमरजेंसी में मंगलवार देर रात एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतक के परिवार के 60-70 लोग मौके पर जुट गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। घटना की जानकारी बेंता थानाध्यक्ष और डीएमसीएच की अधीक्षक को दी गई।

Advertisement

जिसके बाद थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन हंगामा जारी रहा। मृतक महिला 70 वर्षीय मुकीम खातून को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडासराय से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था।

Advertisement

परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने उन्हें एक्सरे के लिए भेजा और ऑक्सीजन सिलेंडर लगाने की हिदायत दी थी। लेकिन जब मरीज को एक्सरे के लिए ले जाया गया, तो सिलेंडर में ऑक्सीजन नहीं था, जिससे मरीज की हालत बिगड़ गई। बाद में मरीज को वापस बेड पर लाया गया, जहां ऑक्सीजन देने पर राहत मिली।

Advertisement

फिर रात आठ बजे फिर से एक्सरे के लिए भेजा गया, लेकिन इस बार भी बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के मरीज को ले जाया गया, और गेट के पास पहुंचते ही मरीज की मौत हो गई।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही डीएमसीएच अधीक्षक डॉ. शीला कुमारी और डॉ. हरिदामोदर सिंह ने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए एक जांच समिति गठित करने की बात कही। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव को बिना पोस्टमार्टम के अपने साथ ले गए।

Advertisement

बता दें कि मरीज को सांस लेने में परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि महिला को दमा और सांस फूलने की समस्या थी और उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था।

Share